एएनसी शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

एएनसी शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
गोगरी. अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी में मंगलवार को गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा रानी प्रसाद ने महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी. साथ ही शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किये गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी तथा ओआरएस की गोलियां प्रदान की गयी. वहीं डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




