ePaper

स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक घायल

Updated at : 31 Oct 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक घायल

स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक घायल

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एनएच 107 उसराहा समीप शुक्रवार को स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार एक युवक घायल हो गया. लोगों ने गंभीरावस्था में इलाज के लिए उसे पीएचसी भिजवाया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आलमनगर थाना क्षेत्र के अठगामाबासा निवासी कैलू शर्मा के 24 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार ऑटो से मानसी जा रहा था. इसी दौरान उसराहा की ओर से आ रहे स्कॉर्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दिया. इसके कारण ऑटो में सवार गोविंद कुमार घायल हो गया. इस संबंध में पीड़ित गोविंद कुमार ने बताया कि ऑटो पर पांच लोग सवार होकर मानसी जा रहा था. उसराहा की ओर से आ रहे स्कार्पियो ने ऑटो में ठोकर मार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन