रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या 50 पर जाम से श्रद्धालु रहे परेशान

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :27 Apr 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या 50 पर जाम से श्रद्धालु रहे परेशान

राहगीर अनीश कुमार, पूजा देवी और आरती देवी ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत के बंगलिया गांव स्थित शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बार फिर भीषण जाम लग गया. रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या-50 पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से श्रद्धालुओं को घंटों तक फंसे रहना पड़ा. बताया जाता है कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसे में बदला नगरपारा तटबंध से मंदिर तक जाने वाली जर्जर और संकरी सड़क पर दबाव बढ़ जाता है. यह मार्ग वन-वे होने के बावजूद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन जारी रहता है, जिससे पुल पर स्थिति बेकाबू हो जाती है. सोमवार को हालात ऐसे बने कि सैकड़ों चारपहिया वाहन और बाइक पुल पर ही फंस गए. जाम में फंसे श्रद्धालुओं ने बताया कि पुल की चौड़ाई कम होने के कारण एक साथ दोनों दिशाओं से वाहनों के आने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है. बेगूसराय से दर्शन के लिए पहुंचे संजय राय ने कहा कि वे करीब एक घंटे से जाम में फंसे हुए हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है. वहीं राहगीर अनीश कुमार, पूजा देवी और आरती देवी ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है. वही स्थानीय निवासी अशोक यादव ने बताया कि मंदिर तक जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है, जिसके कारण हर सप्ताह इसी तरह की समस्या उत्पन्न होती है. वही स्थानीय मनीष कुमार ने कहा कि मंदिर से पूरब पिछले दो वर्ष से एसएच 95 सड़क का निर्माण कराया जा रहा है ताकि जाम से मुक्ति मिल सकेगा. वही उन्होंने कहा कि जल्द जाम से मुक्ति मिल जाएगी और फरकिया और माता कात्यायनी मंदिर जाने में काफी सुविधा होगी. इधर मानसी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए पुल के पास चौकीदार की तैनाती की गई है, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन