दुल्हन की विदाई से पहले पिता की छत से गिरकर हुई मौत, बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :27 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन की विदाई से पहले पिता की छत से गिरकर हुई मौत, बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी

बेटी की विदाई ठीक पहले पिता की छत से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन

खगड़िया. खुशियों से भरी जिंदगी में कभी-कभी अनहोनी घटनाओं से भर जाती है, जिनका कोई अनुमान नहीं कर सकता है. बेटी को डोली में बैठाकर विदा करने से पहले पिता इस दुनिया को अलविदा कह गए. बेटी की डोली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गयी. ऐसा ही मामला अलौली प्रखंड क्षेत्र के शुंभा पंचायत में दर्दनाक घटना घटी. जहां बेटी की शादी की खुशी के बीच दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पंचायत के शुंभा गांव में खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया. जब बेटी की शादी के दौरान पिता की छत से गिरकर मौत हो गयी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

बेटी की विदाई ठीक पहले पिता की छत से गिरकर हुई मौत

बताया जाता है कि शुंभा पंचायत के नागर टोली निवासी स्व. नाथो शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र दर्शन शर्मा की छत से गिरकर मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक के बड़ी बेटी सपना कुमारी की रात में शादी हुई. शादी का पूरा रस्म हो गया. अहले सुबह दुल्हन सपना का सिंदूरदान भी हो गया. सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी. महिलाएं विदाई की रस्म में लए हुए थे. इसी दौरान पिता दर्शन शर्मा बेटी की विदाई के इंतजार में छत पर बैठे थे. छत की रेलिंग पर बैठे-बैठे पिता का आंख लग गया. दुल्हन के पिता छत से नीचे गिर गया. छत से गिरने के कारण दुल्हन के पिता का सिर फट गया. वे लहूलुहान हो गए. परिजनों ने इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने जख्मी पिता को मृत घोषित कर दिया. सोमवार की दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया.

घर में पहली बार बजी शहनाई, वो भी मातम में बदला

बताया जाता है कि घर में पहली बार शहनाई बजी वो भी मातम में बदल गया. दर्शन शर्मा की चार बेटियां और 2 बेटा है. उनकी बड़ी बेटी सपना की शादी बीते रविवार की रात हुई. बेगूसराय जिले के सूजा टोला से बाराती आयी थी. शादी की सभी रस्में सकुशल पूरी हो चुकी थीं. ग्रामीणों ने बताया कि महिनों से बेटी की शादी के लिए लड़का ढ़ूंढ रहा था. काफी मशक्कत के बाद बेटी सपना की पसंदीदा का लड़का मिला. पिता काफी खुश थे. शादी में गांव व रिश्तेदार को बुलाया था. शादी से पहले हल्दी का रस्म हुआ. डीजे की धुन पर पिता व परिजनों ने खूब डांस किया. लेकिन, अनहोनी ने शादी के घर में मातम ला दिया. परिवार व गांव के लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी.

शादी के घर में मची चीख पुकार, घर में छाया मातम

शादी के घर में दर्जनों रिश्तेदार आए हुए थे. कुछ बारात भी लड़का के साथ रुके थे. अचानक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक की दुल्हन बेटी दहाड़ मार कर रो रही थी. बेटी चीख चीखकर कह रही थी कि पापा पूरी जिंदगी बेटी की शादी के लिए प्रदेश में रहकर मजदूरी किए. पढ़ा-लिखाकर बड़ा कर दिए. शादी की कुछ ही पल बाद क्यों छोड़ गए. बेटी की भावुक पल सुनकर हर लोगों की आंखें नम हो गयी. दुल्हन बेटी रो-रोकर कर रही थी कि पिता के मन में तमन्ना थी कि बेटी को उपहार में बाइक देकर खुशी-खुशी विदा करने की. लेकिन यह तमन्ना दिल में धरी की धरी रह गयी.

कन्यादान के ठीक दो घंटे बाद हुई पिता की मौत

अहले सुबह पांच बजे पिता ने बेटी को कन्यादान दिया. कन्यादान से ठीक दो घंटे बाद पिता की छत से गिरकर मौत हो गयी. मृत पिता से लिपटकर बिटिया रो रही थी. उसे क्या मालूम था कि जो पिता उसका कन्यादान करेंगे, उसकी मौत हो जायेगी. खुशियों से भरा घर देखते ही देखते मातम में बदल गया. बेटी की शादी की तैयारियों में परिवार व रिश्तेदार जुटा था, पिता की अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया. हंसी-खुशी का माहौल पलभर में शोक में बदल गया और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन