घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जिले में गैस वितरण की स्थिति बिल्कुल सामान्य है

विज्ञापन

खगडिया. जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. सोमवार को कुल 3240 घरेलू सिलेंडर एवं 89 व्यवसायिक सिलेंडर का वितरण किया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी विजयंत ने बताया कि अब व्यावसायिक सिलेंडर की भी आपूर्ति शुरू हो गयी है. व्यावसायिक सिलेंडर का भी वितरण किया जा रहा है. जिले में गैस वितरण की स्थिति बिल्कुल सामान्य है. अफवाह फैलाने वालों एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अनावश्यक गैस सिलेंडर बुकिंग एवं भंडारण से बचने की अपील की गई है. घरेलू एलपीजी का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जायेगी. गैस सरेंडर घर-घर पहुंचाया जायेगा. इसके लिए अब कतार लगाने की आवश्यकता नहीं है. एजेंसी के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर प्रत्येक दिन छापेमारी की जा रही है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की संभावित कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही है. जिससे आम लोगों में अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने फिर से कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले एवं जमाखोरी करने वाले या गैस की कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि जैसा कि तेल कंपनियों के प्रबंधकों ने गैस की पूर्ण उपलब्धता की जानकारी दी है. गैस उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस सिलेंडर की बुकिंग या घरों में गैस सिलेंडरों का भंडारण न करें. ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से गैस उपलब्ध हो सके. अभी तक कुल 380 निरीक्षण किया गया है. जिला कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है. जिसमें अबतक 697 शिकायत प्राप्त हुई है. कल से अबतक कुल 04 शिकायत प्राप्त हुई है. किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06244-222384 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन