ePaper

सावित्री बाई फुले की मनायी गयी जयंती

Updated at : 03 Jan 2026 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
सावित्री बाई फुले की मनायी गयी जयंती

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार सहित कई लोगों द्वारा पौधारोपण कार्य किया गया

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के मध्य बोरने पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय अनुसूचित टोल कैथी के प्रांगण में शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थानीय मुखिया शशि भूषण कुमार सहित कई लोगों द्वारा पौधारोपण कार्य किया गया. उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों द्वारा सावित्री फुले बाई के बारे में बताया गया की फुले बाई भारत की पहली महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए असाधारण काम किया. देश का पहला बालिका विद्यालय खोला, और 19वीं सदी में बाल विवाह, सती प्रथा, और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया. शिक्षा को मुक्ति का मार्ग बताया और अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया, जो आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, मध्य विद्यालय के शिक्षक, उच्च विद्यालय के शिक्षक सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन