ePaper

रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान सम्मान 2026 के लिए व्यंग्यकार विनोद विक्की चयनित

Updated at : 25 Feb 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान सम्मान 2026 के लिए व्यंग्यकार विनोद विक्की चयनित

स्थानीय बाजार निवासी युवा व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की का चयन व्यंग्य सम्मान के लिए किया गया है. व्यंग्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विनोद विक्की को इस वर्ष का रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान से सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन

प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र, पंद्रह हजार रुपये से किया जायेगा सम्मानित महेशखूंट. स्थानीय बाजार निवासी युवा व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की का चयन व्यंग्य सम्मान के लिए किया गया है. व्यंग्य विधा में उल्लेखनीय योगदान के लिए विनोद विक्की को इस वर्ष का रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा सोपान से सम्मानित किया जायेगा. राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त संस्तुतियों के आधार पर संस्थान ने रवींद्र नाथ त्यागी व्यंग्य यात्रा शीर्ष सम्मान विष्णु नागर को तथा सोपान सम्मान विनोद विक्की को देने का निर्णय लिया गया. रवींद्र नाथ त्यागी के सुपुत्र अशोक त्यागी की उपस्थिति में संस्थान के महासचिव रण विजय राव, अध्यक्ष डॉ. प्रेम जनमेजय तथा ममता कलिया, सूर्यवाला की चयन समिति द्वारा की गयी है. आगामी 21 मार्च को दिल्ली के हिंदी भवन में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में विभिन्न वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति में सम्मानित किया जायेगा. विनोद विक्की को पिछले साल प्रयागराज में फिल्म अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के हाथों कैलाश गौतम अवार्ड से सम्मानित किया गया था. विनोद ने अनुशंसकों एवं चयन समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सम्मान से व्यंग्य लेखन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. खगड़िया के व्यंग्यकार का चयन किए जाने पर राष्ट्रीय एवं स्थानीय साहित्यकारों एवं बुद्धिजीवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विनोद को बधाइयां दी है. बताते चलें कि विनोद विक्की ने व्यंग्य लेखन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. मूर्खमेव जयते, बकलोली की पराकाष्ठा, विक्की मीडिया, सब चकाचक है आदि प्रमुख पुस्तकें हैं.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन