ePaper

Road Accident: बिहार के खगड़िया में बड़ा सड़क हादसा, दो बच्चे समेत तीन की मौत

Updated at : 23 Apr 2024 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident: बिहार के खगड़िया में बड़ा सड़क हादसा, दो बच्चे समेत तीन की मौत

Road Accident: खगड़िया के मानसी के पास एक भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जिसमें दो बच्चे हैं.

विज्ञापन

Road Accident: खगड़िया. बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मानसी एकनिया ढाला के समीप ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में तीन बच्चे की मौत हो गयी. सभी बाराती बांका से खगड़िया जा रहे थे. ट्रैक और कार के बीच हुई इस आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चे समेत तीन की मौत के बाद हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मानसी एकनिया ढाला के समीप हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका से खगड़िया के शोभनी गांव जा रही बारात थी. इसी दौरान कार को मानसी एकनिया ढाला के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. मृतक बांका जिले के 32 वर्षीय अमर कुमार, 7 वर्षीय आपुष राज शामिल हैं. पुरानी बाजार निवासी महादेव प्रसाद चौरसिया के पुत्र सन्नी चौरसिया पुत्र सन्नी कुमार की शादी बीती रात होना था. कार पर सवार दूल्हा के भाई अमर कुमार , उनके पुत्र आयुष कुमार व भतीजा शिव कुमार की घटना स्थल मौत हो गई, जबकि अमर की पत्नी मोनी कुमारी जख्मी हो गई.

Also Read: Lok Sabha Election: लालू-राबड़ी राज पर नीतीश कुमार का हमला, बोले- पहले केवल हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा होता था

ट्रक जब्त, चालक फरार

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अमर चौरसिया बांका में ही एक कपड़े की दुकान में काम करता था. मृतक के भाई सन्नी ने बताया की मानसी पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है, चालक फरार हो गया है. शादी नहीं हो पाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन