अलौली प्रखंड मुख्यालय में जल-जमाव से हो रही परेशानी

अलौली प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड परिसर में जल-जमाव को दूर करने का दायित्व नगर पंचायत प्रशासन का है
अलौली. प्रखंड को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया. अलौली प्रखंड मुख्यालय में हल्की सी बारिश होते ही पूरा परिसर डूब जाता है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अलौली प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड परिसर में जल-जमाव को दूर करने का दायित्व नगर पंचायत प्रशासन का है. अलौली नगर पंचायत सभापति जयंती शेखर ने बताया कि नगर पंचायत से साफ-सफाई कराया जाता है. संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकायतकर्ता रामपुर अलौली निवासी पूर्व मुखिया सह उप प्रमुख प्रतिनिधि सुबोध यादव ने कहा कि अलौली नगर पंचायत को कोई देखने वाला नहीं है. वोट के समय सभी उम्मीदवार दरवाजा पर दस्तक देते हैं. लेकिन जनता की सेवा की भावना दिल में नहीं रखते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




