दीपावली, छठ पूजा व करवा चौथ की तैयारी शुरू

दीपावली, छठ पूजा व करवा चौथ की तैयारी शुरू
खगड़िया. अक्तूबर माह को त्योहारों का महीना कहा गया है. दुर्गा पूजा एक व दो अक्तूबर में मनाया गया. तीन अक्तूबर को एकादशी व्रत तथा चार अक्तूबर को शनि प्रदोष व्रत मनाया गया. छह अक्तूबर सोमवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया. सात अक्तूबर को आश्विन पूर्णिमा के साथ साथ महर्षि वाल्मीकि तथा मीराबाई की जयंती मनायी गयी. इसी प्रकार आठ अक्तूबर से पवित्र कार्तिक महीने की शुरुआत होगी, जबकि 10 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जायेगा. दीपावली तथा धनतेरस त्योहार भी अक्तूबर महीने में ही मनाये जायेंगे. इस वर्ष 18 अक्तूबर को धनतेरस तथा 20 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा. बीच में 19 अक्तूबर को भगवान हनुमान की जयंती भी मनायी जायेगी. इसी प्रकार 22 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा तथा 23 अक्तूबर को भैया दूज तथा चित्रगुप्त पूजा होगी. इसी महीने 26 अक्तूबर को छठ व्रत का पर्व मनाया जायेगा. 30 अक्तूबर को गौ पूजन का पर्व गोपाष्टमी तथा 31 अक्तूबर को आंवला नवमी अथवा अक्षय नवमी का व्रत भी मनाया जायेगा.
व्रतों का विशेष महत्व
अधिकांश पर्व-त्योहार जिले में मनाया जाता है. हालांकि करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, छठ व्रत आदि त्योहार अधिकांश क्षेत्रों में मनाये जाते हैं. इन दिनों बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों में भी रहकर अपने- अपने पर्व त्योहार मनाते हैं. इसके बावजूद शहर में भीड़ लगी हुई है. लोग दीपावली की तैयारी शुरू कर दी गयी है. बाजार में रंग रोगन की सामग्री की बिक्री बढ़ गयी है.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




