ePaper

जमीन विवाद को लेकर पुलिस सख्त

Updated at : 26 Nov 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर पुलिस सख्त

जमीन विवाद को लेकर पुलिस सख्त

विज्ञापन

खगड़िया. पुलिस भूमि विवाद को लेकर सख्त है. जमीन से जुड़े मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बुआई व फसल कटाई के समय भूमि विवाद बढ़ जाता है. फिलहाल, खेत बुआई का समय चल रहा है. इन दिनों खेत जुताई को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं. एसपी ने बताया कि भूमि विवाद को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. बताया कि साधारण, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील भूमि विवादों पर पैनी नजर है. इसके लिए थाना, अनुमंडल व जिला मुख्यालय स्तर पर निपटाया करने का फैसला लिया गया. बताया कि फर्जी कागजात या रसीद को लेकर जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. कहा कि जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है, वैसे जमीन पर किसी पक्ष के लोग नहीं जायेंगे. यदि इस तरह की शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन