ePaper

लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन जारी

Updated at : 09 Sep 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन जारी

लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन जारी

विज्ञापन

गोगरी. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार थाना क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है़ जिसकी आज अंतिम तिथि है. आज के बाद सत्यापन नहीं होगा. बता दें की गत एक से 10 सितंबर तक का तिथि जिला पदाधिकारी के द्वारा तय किया गया था. जिसको लेकर मंगलवार को भी बीडीओ राजाराम पंडित और थानाध्यक्ष अजीत कुमार के द्वारा लाइसेंसी आर्म्स और कारतूस का सत्यापन किया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि यहां क्षेत्र में करीब 100 लाइसेंसी हथियार हैं. सभी हथियार रखने वाले लोगों को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है कि थाना परिसर में आकर हथियारों और कारतूस का भौतिक सत्यापन करा लें. अन्यथा लाइसेंस रद्दीकरण के लिए जिला पदाधिकारी को लिखा जायेगा. लाइसेंसी हथियार रखने वाले व्यक्तियों को अपने-अपने लाइसेंसी हथियार, कारतूस एवं लाइसेंस साथ में लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन