शैक्षणिक समय में विद्यालय में सो रहे शिक्षक का फोटो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated at : 11 Apr 2026 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
शैक्षणिक समय में विद्यालय में सो रहे शिक्षक का फोटो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा महज एक सपना बना हुआ है

विज्ञापन

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा महज एक सपना बना हुआ है. विभाग के लाख कोशिश के बावजूद शैक्षणिक कार्य में शिक्षकों की लापरवाही से सरकारी विद्यालयों पहुंच रहे गरीब तबके के बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. वहीं मध्य विद्यालय उदहा बासा पिरनगरा के फिजिकल शिक्षक क्रांति कुमार निराला की अपने वर्ग कक्ष में सोते हुए वायरल हुई वीडियो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की पोल खोल रहा है. हालांकि प्रभात खबर इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वायरल हुई तस्वीर विभाग के पदाधिकारियों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के लापरवाही की ओर इशारा करता है. जानकारी के मुताबिक उक्त विद्यालय में बेपटरी हो रही शैक्षणिक व्यवस्था से नाराज़ ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक के लापरवाह रवैए की तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि सूचना मिली है, मामले की पड़ताल कर लापरवाही साबित होने पर आवश्यक कारवाई तय है. वहीं ग्रामीणों ने उक्त शिक्षक के लापरवाह रवैए को लेकर घोर नाराजगी पनप रही है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन