ओशो त्रिदिवसीय योग संगीत ध्यान शिविर 24 काे , तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

काठमांडू (नेपाल) से आए स्वामी आनंद तथागत भी पहुंच चुके हैं

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड के करूआमोड़ से चौथम जाने वाली सड़क स्थित एक विवाह भवन में ओशो त्रिदिवसीय योग, संगीत एवं ध्यान शिविर का आयोजन आगामी 24 अप्रैल से किया जाएगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. काठमांडू (नेपाल) से आए स्वामी आनंद तथागत भी पहुंच चुके हैं. उनका स्थानीय आयोजकों ने जोरदार स्वागत किया. इधर आयोजन समिति के स्वामी देव प्रह्लाद उर्फ जितेंद्र सर, स्वामी ध्यान अमन, स्वामी भिक्षु प्रेम सागर, स्वामी आनंद विश्वास, स्वामी आनंद परितोष उर्फ कृष्णानंद सिंह, स्वामी ज्ञान सागर एवं गणेश पटेल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि शिविर का शुभारंभ 24 अप्रैल की शाम छह बजे से होगा. इसके बाद 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रतिदिन संगीत साधना, गतिशील ध्यान एवं कुंडलिनी ध्यान जैसे विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. आयोजकों ने बताया कि शिविर की सभी तैयारियां तेजी से पूरी कर ली गई है. उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक कार्यक्रम से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं जीवन में संतुलन प्राप्त होता है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन