ePaper

वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, एनएच किया जाम

Updated at : 23 Sep 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, एनएच किया जाम

वाहन के धक्के से वृद्ध की मौत, एनएच किया जाम

विज्ञापन

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 पर ठेरवापार के निकट मंगलवार को वाहन के धक्के से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान ठेरवापार निवासी 65 वर्षीय उत्तन मियां के रूप में हुई है. घटना से गुस्साये परिजनों व स्थानीय लोगों ने ठेरवापार के निकट एनएच 107 पर शव को रखकर जाम कर दिया. लोगों ने घटनास्थल पर डीएम के बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, एसआइ संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार पहुंचे. गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया. मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे तक एनएच जाम था. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन