बेलदौर विस में अब वादों की नहीं, काम की होगी राजनीति: जिप अध्यक्ष

तेलौंछ पंचायत के गढ़िया गांव में कसरैया धार के किनारे बने छठ घाट का भी जिप अध्यक्ष ने उद्घाटन किया
खगड़िया. बेलदौर प्रखंड में जिला परिषद अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने बुधवार को कई योजनाओं का उद्घाटन कर विकास का शंखनाद किया. तेलौंछ पंचायत के गढ़िया गांव में कसरैया धार के किनारे बने छठ घाट का भी जिप अध्यक्ष ने उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने सदर विधानसभा क्षेत्र संख्या आठ में पर्यटक होटल, कसरैया ठाठा से एनएच 31 तक पक्की सड़क और सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया. इसके साथ ही बेलदौर विधानसभा के अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन किया. जिप अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बेलदौर की राजनीति में हलचल बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा कि अब वादों की नहीं, काम की राजनीति होगी. कहा कि हम अपनी हैसियत से डटकर विकास की मिसाल कायम कर रहे हैं. जिले में सांसद और विधायक की योजनाएं दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती. विपक्षी दल सिर्फ चुनाव के समय हवाई वादे करने आते हैं. जाति-पाटीॅ में बांटकर जनता का वोट लेकर क्षेत्र का विकास के बजाय अपना विकास करते हैं. अब झूठे वादों से नहीं, काम की राजनीति का स्वाद जनता चख लिया है. पचीस वर्षो तक सत्तासीन जनप्रतिनिधि पर हमला बोला कि गद्दी पर बैठकर भी बेलदौर की तकदीर नहीं बदली, वो नेता अब भी वही गीत गा रहे. कहा कि बेलदौर में जात-पात की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति होगी. उन्होंने कहा कि यदि जनता आशीर्वाद देती है तो विकास की ऐसी गाथा लिखेंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रवीण पासवान, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण पासवान, जिला परिषद सदस्य चंदन साह, जिप प्रतिनिधि गोपाल यादव, गौरव यादव, प्रो. संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अजीत कुमार, डब्लू चौधरी, जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, युवा राजद नेता प्रिंस यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




