ePaper

कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से नहीं रहे वंचित: डीएम

Updated at : 09 Sep 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से नहीं रहे वंचित: डीएम

अब तक 10,000 से अधिक राशन कार्ड बनवाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

विज्ञापन

दलित एवं महादलित टोलों में सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

अब तक 10,000 से अधिक राशन कार्ड बनवाकर लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

खगड़िया. दलित एवं महादलित टोलों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक रूप से वंचित वर्गों तक राशन कार्ड, विधवा पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांगजन पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था. प्रथम चरण में प्रशासन द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से आवेदन लिया गया. इस चरण में कल्याण विभाग के पदाधिकारियों द्वारा दलित व महादलित बस्तियों में जाकर पात्रता की जांच की गयी. द्वितीय चरण में जिला स्तर पर एक उच्च स्तरीय टीम गठित कर पुनः जांच करवाई गयी. ताकि पात्रता में कोई त्रुटि न हो और योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को ही प्राप्त हो. मालूम हो कि अलौली प्रखंड में 2 हजार 3 सौ 14 राशन कार्ड, सदर प्रखंड में 2 हजार 2 सौ राशन कार्ड का वितरण किया गया. बैठक के दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संबंधित विभागों को कहा कि शेष आवेदनों का शीघ्र निपटारा करें. पेंशन योजनाओं के अंतर्गत सभी योग्य लाभार्थियों को सूचीबद्ध कर लाभ दिया जाय. उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे और समावेशी विकास की भावना के अनुरूप सभी को समान अवसर मिले.

अब तक प्राप्त एवं निष्पादित आवेदन

कुल प्राप्त आवेदन: 10,448

बनवाए गए राशन कार्ड: 7,519

वितरित राशन कार्ड: 7,519

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन