ePaper

विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

Updated at : 26 Sep 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आज, तैयारी पूरी

विज्ञापन

खगड़िया. परबत्ता विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा रामविलास पार्टी जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने भगवान हाई स्कूल गोगरी-जमालपुर के मैदान में पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि एनडीए कार्यकर्ताओं का परबत्ता विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जायेगा. मौके पर जदयू जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, गोगरी नगर परिषद अध्यक्ष इम्तियाज खान, शेखावत खान, भाजपा नेता नीतीश कुमार सिंह, डॉ रवि कुमार आदि मौजूद थे. जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता, जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद लवली आनंद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी, पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, लोजपा (आर) की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी देवी, रालोमो के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक, प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, हम (से.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह, सांसद राजेश वर्मा आदि मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन