ePaper

अलौली पोस्ट ऑफिस के कुव्यवस्था की विधायक करेंगे शिकायत

Updated at : 29 Nov 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
अलौली पोस्ट ऑफिस के कुव्यवस्था की विधायक करेंगे शिकायत

अलौली पोस्ट ऑफिस के कुव्यवस्था की विधायक करेंगे शिकायत

विज्ञापन

अलौली. इंटरनेट की दुनिया में आज भी अलौली पोस्ट ऑफिस में हाथ के लिखा रसीद उपभोक्ता को दिया जाता है. रजिस्ट्री का चलन बंद हो जाने के कारण लोगों को स्पीड पोस्ट का सहारा लेना पड़ता है. पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर द्वारा अभी भी लोगों को हाथ से लिखा हुआ रिसीविंग दिया जाता है. स्थानीय पोस्टमास्टर अलौली से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बेगूसराय से अब तक कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया. उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए कई बार जानकारी विभाग को दी, लेकिन अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है. मालूम हो कि इस पोस्ट ऑफिस से हजारों लोगों को लाभ मिलता है. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार अकेला ने बताया कि अलौली पोस्ट ऑफिस से विभाग को लाखों रुपये की आमदनी होती है. इसके बावजूद लोगों को सुविधा नहीं दी जा रही है. स्थानीय विधायक रामचंद्र सदा ने कहा कि अगर पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पोस्टल डिपार्टमेंट के जीएम से बात की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन