ePaper

बदमाशों ने कट्टा के बल किसान का जोता खेत

Updated at : 19 Nov 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
बदमाशों ने कट्टा के बल किसान का जोता खेत

बदमाशों ने कट्टा के बल किसान का जोता खेत

विज्ञापन

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसौंक पंचायत के हनुमान नगर बहियार में बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर किसान का खेत जोत लिया है. घटना बुधवार की है. बदमाशों ने खेत से खाद्य व बीज भी उठा ले गया. रसौंक पंचायत के घरारी गांव निवासी स्व प्रहलाद सिंह के पुत्र कपिलदेव सिंह ने थाने में आवेदन देकर कहा कि हनुमान नगर बहियार में बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर 17 कठ्ठा 05 धूर जमीन जबदस्ती जोत लिया. बताया कि गेंहू की बुआई के लिए गये थे. पूर्व से घात लगाए रसौंक निवासी गुलो यादव पिता पारो यादव, सनोज यादव पिता गुलाब यादव, कृष्णा यादव, इंगलाश यादव, गैनू यादव उर्फ ज्ञान यादव पिता पारो यादव ने हथियार का भय दिखाकर घेर लिया. उक्त सभी बदमाशों ने रंगदारी की मांग करने लगा. रंगदारी में दो लाख रुपये की मांग की गयी. पीड़ित परिवार द्वारा विरोध किया गया तो सभी ने मिलकर जान मारने की धमकी दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन