Khagria निमियाही बहियार से लापता किसान का मिला शव, जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत

Updated:
विज्ञापन
Khagria निमियाही बहियार से लापता किसान का मिला शव, जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत

मानसी थाना क्षेत्र के बहियार से पुलिस ने शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत हो गया है.

विज्ञापन

खगड़िया से अमित कुमार की रिपोर्ट Khagria News : मानसी थाना क्षेत्र के बहियार से पुलिस ने शव बरामद किया है. शव क्षत-विक्षत हो गया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सैदपुर मंडल टोला निवासी 85 वर्षीय जेठू मंडल लापता हो गया था. किसान जेठू मंडल बीते शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सैदपुर के निमियाही बहियार मकई का खेत देखने गया था. परिवार के लोग काफी खोजबीन किया, लेकिन नहीं मिला. बताया जाता है सोमवार के किसान खेत में शव को देखा. इसके बाद परिजन को सूचना दी गयी. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी. लोगों शव मिलने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव बरामद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतक के परीजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने बताया कि जंगली जानवरों ने शव को नोच कर खा गया. शव का हाथ, पेट और अन्य भाग नहीं है. शव की कपड़े से पहचान हुई है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन