ePaper

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित करने को लेकर हुई बैठक

Updated at : 09 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित करने को लेकर हुई बैठक

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित करने को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

गोगरी. स्थानीय भगवान इंटर विद्यालय के मैदान में 10 सितंबर को आयोजित होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. इसके लिए मंगलवार को एनडीए की बैठक हुई. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बबलू मंडल व भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश यादव ने बताया कि 10 सितंबर बुधवार को होने वाला एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वेद प्रकाश यादव, जदयू विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक राजेश कुमार पंडित, जदयू के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, जदयू नगर अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू प्रदेश सचिव धनिक लाल दास, विनय सिंह, दिनेश मंडल, संजीव कुमार संजय, सुभान अली आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन