ePaper

शिविर आयोजित कर मजदूरों को दिया गया लेबर कार्ड

Updated at : 05 Dec 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर आयोजित कर मजदूरों को दिया गया लेबर कार्ड

लाभार्थियों को समाजसेवी ऋषव कुमार ने लेबर कार्ड से होने वाले फायदे की विस्तृत जानकारी दी

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के निर्देश पर बोबिल पंचायत के वार्ड न 09 में एक शिविर आयोजित कर दर्जनों श्रमिकों को लेबर कार्ड वितरण किया गया. मौके पर लाभार्थियों को समाजसेवी ऋषव कुमार ने लेबर कार्ड से होने वाले फायदे की विस्तृत जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. शिविर में उपस्थित लोगों को अपने स्मार्ट मोबाइल अथवा नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर बिहार सरकार के साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर लेबर कार्ड बनाने की जानकारी दी. शिविर में गोहल शर्मा, रामस्वरूप चौधरी, शम्भू चौधरी, वकील पासवान, सुभाष राम सहित दर्जनों लाभुकों को लेबर कार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया. शिविर में राजेश महतों, नंदन जयसवाल, अनिल पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन