NEET UG के लिए एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

सांकेतिक फोटो
NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
NEET UG 2026 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी.
ऐसे डाउनलोड करें NEET UG 2026 Admit Card
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर NEET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा.
- सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
NEET UG 2026 Admit Card Download Here
NTA ने दी अपडेट
NEET (UG) 2026 Admit Cards are now LIVE.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 26, 2026
📅 Exam: 03 May 2026 (2:00 PM – 5:00 PM)
Candidates can download their admit cards from the official website using their login credentials.
Stay updated & check all instructions carefully.#NEET2026 #NTA #AdmitCard pic.twitter.com/og2xzFkHpn
03 मई को होगी परीक्षा
NEET UG 2026 परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले 13 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा चुकी है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं. अब 26 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें: UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




