बिहार राज्य किसान सभा का 16वां जिला सम्मेलन का हुआ आयोजन

किसानों के उत्पाद को सही दाम नहीं मिल रहे हैं. समय पर किसानों को खाद् बीज नहीं मिलती है.
पसराहा. गोगरी प्रखंड के सोनडीहा खेल मैदान सामुदायिक में अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा बिहार राज्य किसान सभा का 16 वां जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजित सम्मेलन में भाग ले रहे वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार, सरकारी पैसों का दुरुपयोग अपने चुनावी फायदे के लिए कर रही है. चाहे वह पेंशन बढ़ोतरी की हो या वेतन बढ़ोतरी की हो. जनता को गुमराह कर वोट का फायदा उठाना चाह रही है. किसानों के उत्पाद को सही दाम नहीं मिल रहे हैं. समय पर किसानों को खाद् बीज नहीं मिलती है. उन्होंने कहा कि राजस्व महा अभियान के नाम पर नाटक चल रहा है. समय से खेत से बारिश का पानी नही निकलने से किसान मन मुताबिक फसल नही लगते सकते हैं. सभी का पेट भरने वाला किसान खुद भूखा सो रहा है. मौके पर मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक, विनोद सिंह अखिल भारतीय संयुक्त सचिव, संजय कुमार सिंह राज्य किसान सभा संयुक्त सचिव, हरिराम चौधरी खगड़िया किसान सभा अध्यक्ष, कामरेड सच्चिदानंद सिंह, विनय कुमार, कुंदन मेहता, राजेंद्र वर्मा, शिवजी महतो, अजहर अंजुम, योगी सिंह, परवीन केउमर, उदय पंडित सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




