गोगरी में JCB से अवैध उत्खनन का आरोप, सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
गोगरी में JCB से अवैध उत्खनन का आरोप, सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी में गंगा किनारे अवैध मिट्टी उत्खनन का आरोप. जेसीबी से कटाई और ट्रैक्टर से ढुलाई की शिकायत. पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया.

विज्ञापन

खगड़िया से रणवीर झा की रिपोर्ट

Khagaria News: खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी उत्खनन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंगा किनारे खुलेआम जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी की कटाई की जा रही है. दावा यह भी है कि शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचने के बावजूद इस कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है. ऐसे में सरकार को राजस्व का नुकसान होने के साथ-साथ पर्यावरण और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

गंगा किनारे कैसे चल रहा है अवैध मिट्टी का कारोबार?

स्थानीय लोगों के अनुसार गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा और गोगरी गंगा घाट के आसपास वर्षों से अवैध मिट्टी उत्खनन का सिलसिला जारी है. आरोप है कि चिन्हित स्थानों से बिना किसी अनुमति के मिट्टी ट्रैक्टरों पर लोड कर जरूरतमंदों तक ऊंची कीमत पर पहुंचाई जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग बिना किसी रोक-टोक के मोटा मुनाफा कमा रहे हैं.

लोगों का यह भी आरोप है कि इस संबंध में उत्खनन पदाधिकारी, एसडीओ, डीएसपी, थानाध्यक्ष और अंचल अधिकारी तक शिकायतें पहुंचती हैं, लेकिन कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आती. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

जेसीबी से हो रही कटाई, बालू का भी हो रहा परिवहन

ग्रामीणों के मुताबिक गोगरी घाट और रामपुर गांव के आसपास जेसीबी मशीनों से मिट्टी की अवैध कटाई की जा रही है. केवल मिट्टी ही नहीं बल्कि गंगा नदी से बालू निकालकर भी ट्रैक्टरों के जरिए विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मकान निर्माण में गंगा की मिट्टी और सफेद बालू की मांग अधिक रहती है. इसी वजह से अवैध उत्खनन का यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि दिन के उजाले में भी मशीनों से कटाई होती है, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

सरकारी जमीन ही नहीं, निजी भूमि की कटाई पर भी सवाल

जानकारों के अनुसार बिना वैधानिक अनुमति के सरकारी या निजी जमीन से मिट्टी की कटाई करना कानूनन अपराध है. इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई पंचायतों में यह धंधा वर्षों से जारी है. कुछ मामलों में ईंट-भट्ठों तक अवैध मिट्टी पहुंचाने की भी चर्चा है.

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ सरकार को राजस्व का नुकसान भी लगातार बढ़ता जाएगा.

Khagaria News: प्रशासन क्या कह रहा है?

गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि जांच में अवैध उत्खनन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन