अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर (सांकेतिक फोटो)

Patna Meteorological Centre Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4, 5 और 6 जुलाई के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. अलग-अलग दिनों में कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवा और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Patna Meteorological Centre Update: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 जुलाई से 6 जुलाई तक बिहार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान अलग-अलग दिनों में कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, तेज हवा और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 6 जुलाई को कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

4 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. कई स्थानों पर बारिश भी हो सकती है.

पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

5 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट

5 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवा तथा कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

6 जुलाई को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

6 जुलाई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद और गया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की तेज हवा और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: स्टेट हाईवे से साल में 800 करोड़ कमाएगी बिहार सरकार, फास्टैग से ही होगा टोल का भुगतान

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन