खगड़िया में दो बाइकों की ऐसी टक्कर कि उड़ गए परखच्चे, सड़क पर मिला खून, लेकिन सवारों का नहीं चला कोई पता

Updated:
विज्ञापन
खगड़िया में दो बाइकों की ऐसी टक्कर कि उड़ गए परखच्चे, सड़क पर मिला खून, लेकिन सवारों का नहीं चला कोई पता

Khagaria Accident News: अलौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त मिले. सड़क पर खून मिला, लेकिन सवारों का पता नहीं चला.

विज्ञापन

अलौली (खगड़िया) से प्रवीण कुमार प्रियांशु की रिपोर्ट

Khagaria Accident News: खगड़िया के अलौली में रविवार को एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया. पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने इतनी भीषण टक्कर हुई कि दोनों मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे के बाद दोनों बाइक सवार आखिर कहां चले गए?

जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सड़क किनारे टूटी हुई दो बाइकें पड़ी थीं और सड़क पर खून के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. इससे आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना में सवार गंभीर रूप से घायल हुए होंगे. हालांकि मौके पर कोई घायल या मृत व्यक्ति नहीं मिला, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त कि पहचानना मुश्किल हो गया वाहन

यह हादसा अलौली प्रखंड के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की शुम्भा पंचायत अंतर्गत मेघु ढाला स्थित पेट्रोल पंप के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर इतनी तेज थी कि उनके परखच्चे उड़ गए.

हादसे के बाद दोनों बाइकें सड़क किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं. आसपास बिखरे वाहन के पुर्जे और सड़क पर पड़े खून के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि टक्कर बेहद गंभीर थी.

Khagaria Accident News: खून मिला, लेकिन घायल नहीं… आखिर कहां गए दोनों सवार?

घटना के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की रही कि दुर्घटना के शिकार लोग आखिर कहां गए. ग्रामीणों के अनुसार जब लोग मौके पर पहुंचे, तब वहां कोई घायल मौजूद नहीं था.

यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि किसी राहगीर ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया या वे खुद किसी तरह वहां से चले गए. फिलहाल आसपास के लोगों के पास भी इस संबंध में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डायल-112 पहुंची, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल-112 पुलिस को जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर बहादुरपुर थाना ले गई.

पुलिस अब दोनों मोटरसाइकिलों के निबंधन नंबर के आधार पर उनके मालिकों की पहचान करने में जुटी है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसे में घायल कौन हैं और उनका इलाज किस अस्पताल में चल रहा है.

रहस्य बरकरार, पुलिस को जांच का इंतजार

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई. न तो घायलों की पहचान हो सकी है और न ही यह जानकारी मिली है कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिकों का पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी. तब तक यह दुर्घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन