ePaper

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज मनायी जायेगी जयंती

Updated at : 23 Jan 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज मनायी जायेगी जयंती

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज मनायी जायेगी जयंती

विज्ञापन

खगड़िया. भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शुक्रवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जायेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी जायेगी. उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को अलौली विधान क्षेत्र के शहरबन्नी में संविधान गौरव अभियान सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पातेपुर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह जिला संगठन पर्व चुनाव प्रभारी लखेन्द्र पासवान भाग लेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा व मंच के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, संगठन पर्व सहयोगी, सदस्यता अभियान टोली एवं अन्य वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला कार्यालय सहमंत्री देवानंद स्वामी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन