चौथम में खनन कर रहे दो लोडेड ट्रैक्टर व डाला जब्त

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है

विज्ञापन

चौथम शनिवार की सुबह अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई की है. खनन निरीक्षक सपना कुमारी के नेतृत्व में दो मिट्टी लदे ट्रैक्टर-डाला को जब्त किया गया. जब्त वाहन चौथम थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. बताया जाता है कि चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बौरने पंचायत स्थित केवटा घाट पर अवैध खनन की सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी. खनन में लगे दो लोडेड ट्रैक्टर-डाला को जब्त कर लिया गया. खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताया कि सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि खनन विभाग की कार्रवाई में दो लोडेड ट्रैक्टर जब्त किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन