ePaper

कोसी बराज से अत्यधिक जलस्राव का असर हुआ स्थिर

Updated at : 07 Oct 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
कोसी बराज से अत्यधिक जलस्राव का असर हुआ स्थिर

निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी, गांधीनगर में कटाव जारी

विज्ञापन

– निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी, गांधीनगर में कटाव जारी बेलदौर. प्रखंड के जमींदारी बांध के समीप निचले इलाके में कोसी नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से लोगों को संभावित खतरे का भय सता रहा है तो वहीं सोमवार की दोपहर से जलस्तर में जारी बढ़ोतरी थमने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसके बावजूद बाढ़ प्रमंडल टू के एसडीओ,जेई कर्मी के साथ कमजोर स्थल तेलिहार जमींदारी बांध समेत आसपास के प्रभावित इलाके का जायजा लेते स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. हालांकि बीते रविवार की शाम से हुई कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी से निचले इलाके में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैलने लगा है. वहीं सूखने की कगार पर कोसी को अचानक उफनाती देख प्रभावित टोले के लोग माल मवेशी के साथ-साथ ऊंचे स्थल की ओर रवाना होने लगे थे. इसके अलावे इतमादी एवं कुर्बन पंचायत के निचले भाग में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. वहीं कुर्बन के दंदरोजा गांव से लेकर बघरा गांव के सड़कों पर बाढ़ का पानी बहने लगा है. इस संबंध में भोजू टोल वासा के ग्रामीण नसीब लाल शर्मा, नवीन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को करीब एक हाथ पानी में वृद्धि हुई है. इस तरह की वृद्धि होते रहेगा तो हम लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाएगा. यदि बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया तो हम लोगों को उत्सवी मौसम में अन्यत्र समय गुजारने के लिए विवश होना पड़ेगा. वहीं चारों ओर पानी हो जाने से ऊंचे स्थल पर विचरण कर रहे जलीय जीव के कारण हम लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है. मवेशी के लिए पशुचारा की संकट उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों हुऐ मुसलाधार बेमौसम बारिश होने के कारण कोसी नदी में अत्यधिक बढ़ोतरी होने से आलमनगर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव होकर बाढ़ का पानी हम लोगों के बहियार के साथ-साथ घरों में प्रवेश करने लगा है. इससे निचले इलाके के लोगों का जीवन समस्याओं के बीच कट रही है. वहीं इतमादी के गांधीनगर गांव समीप बीते दो दिनों से कोसी तेज कटाव कर लोगों को दहला रही है, बावजूद अबतक निरोधात्मक कार्य शुरू नहीं किए जाने से प्रभावित टोले के लोगों को कटाव का खतरा सता रहा है. वहीं सोमवार की देर शाम स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर में जारी बढ़ोतरी थम गई है,वहीं नेपाल में पानी का दबाव घटने से राहत भरी खबर है, अब नदी के जलस्तर में गिरावट शुरू हो जाएगी बावजूद स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है. वही इतमादी के गांधीनगर में जारी कटाव से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दी गई है, अविलंब निरोधात्मक कार्य शुरू किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन