ग्रामीण बच्चों में अपार प्रतिभाएं, मिलना चाहिए संसाधन व अवसर -नूतन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 11 Apr 2026 7:23 PM

विज्ञापन

बेलदौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बारुण में दीक्षांत सह शिक्षक-अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया

विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बारूण में दीक्षांत समारोह आयोजित कर बच्चों को किया प्रोत्साहित खगड़िया बेलदौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बारुण में दीक्षांत सह शिक्षक-अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया. प्रधानाध्यापक राकेश कुमार विवेक ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बारूण में पढ़ने वाले पंचम वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में वर्ग पंचम के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों को सहयोग के लिए शॉल एवं सम्मान पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि जदयू के जिला उपाध्यक्ष नूतन कुमार सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार व प्रधानाध्यापक राकेश कुमार विवेक ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया. जिला उपाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा है. उन्हें उचित संसाधन और अवसर मिलना चाहिए. ताकि वे आगे बढ़ सकें. विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का आधार है. अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उपमुखिया धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय के समुचित विकास के लिए बुनियादी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक है. मौके पर शिक्षक नवेश कुमार, रामानंद कुमार, पवन यादव, रेखा कुमारी, रितु कुमारी आदि मौजूद थे. समारोह के दौरान अभिभावकों एवं ग्रामीणों द्वारा भी विद्यालय में चारदीवारी निर्माण की मांग की. ताकि बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन