ePaper

बिना हेलमेट बाइक चलाई तो जमा करना होगा जुर्माना : डीटीओ

Updated at : 17 Oct 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

डीटीओ विकास कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग के पदाधिकारी सड़क पर हेलमेट एवं लाइसेंस की जांच कर रहे हैं

विज्ञापन

खगड़िया. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाइक चालकों के हेलमेट एवं ऑटो लाइसेंस जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. डीटीओ विकास कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग के पदाधिकारी सड़क पर हेलमेट एवं लाइसेंस की जांच कर रहे हैं. गुरुवार को जांच के दौरान डीटीओ समेत ईएसआई मनोज रंजन, एमवीआई अनिल कुमार एवं आकांक्षा, प्रवर्तन अवर निरीक्षक राहुल कुमार, आजाद कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे. डीटीओ विकास कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की हो रही मौतों को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है. परिवहन विभाग के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य हेलमेट धारण की प्रतिशतता बढ़ाना व सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है. डीटीओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं. बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाना सिर पर गंभीर चोट का कारण बनता है, जो जानलेवा हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और भी सख्ती से लागू कर रही है. बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के विरुद्ध फाइन किया जाएगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन