Janta Darbar : जनता दरबार में सात मामलों का निपटारा, सात नए मामले हुए पंजीकृत

Edited by AJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जनता दरबार में मौजूद फरियादी व अधिकारी.

Janta Darbar : खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में लंबित सात मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि सात नए मामलों को पंजीकृत कर संबंधित पक्षों को अगली तिथि पर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया) से अमित की रिपोर्ट

Janta Darbar : खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई. जनता दरबार में लंबित सात मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि सात नए मामलों को पंजीकृत कर संबंधित पक्षों को अगली तिथि पर साक्ष्य के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

बेलदौर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर अंचल प्रशासन सक्रिय दिखा. जनता दरबार में पहले से लंबित सात मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया. वहीं सात नए मामलों को सुनवाई के लिए दर्ज किया गया. सभी नए मामलों में प्रतिवादी पक्ष को आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य के साथ अगली जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया.

चर्चा का विषय बना रहा जमीन विवाद का मामला

सुनवाई के दौरान कैंजरी गांव निवासी ईश्वर यादव और मो. सरवर आलम के बीच जमीन के स्वामित्व को लेकर चल रहा विवाद चर्चा का विषय बना रहा. वर्ष 2025 के केवाला और भूमि के हिस्सेदारी संबंधी दस्तावेजों को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. विवाद की गंभीरता और प्रस्तुत दस्तावेजों में मतभेद को देखते हुए अंचल पदाधिकारी (सीओ) एवं राजस्व पदाधिकारी (आरओ) ने दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी.

भूमि विवाद के निपटारे को ले प्रशासन गंभीर

इसके अलावा अन्य फरियादियों की शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया. अधिकारियों ने उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई. जनता दरबार में लिपिक पंकज कुमार सहित दर्जनों फरियादी उपस्थित रहे. अंचल प्रशासन ने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित एवं पारदर्शी निपटारे के लिए जनता दरबार की व्यवस्था लगातार जारी रहेगी.

ALSO READ : बिहार वेदर अलर्ट: 24 जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, होगी घनघोर बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन
AJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By AJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन