कुलपति ने प्रधानाध्यापक को साहित्य रत्न सम्मान से किया सम्मानित

हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है.
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र के सियादतपुर अगुवानी निवासी प्रधानाध्यापक डॉ. विकास सोलंकी को पूर्णिया के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया. बताया जाता है कि बांका में आयोजित बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान प्रधानाध्यापक को डॉ. विकास सोलंकी को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ. विवेकानंद सिंह ने साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया. यह सम्मान उन्हें हिन्दी साहित्य में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है. बताते चलें प्रधानाध्यापक डॉ. विकास सोलंकी का हिन्दी गजल संग्रह बंजर में बहार बहुत चर्चित रहा है. बताया जाता है कि उनकी अगली पुस्तक अंगिका गजल संग्रह अंगिका भाषा में बहुत जल्द प्रकाशित होने वाली है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




