तीन दिवसीय रामधून यज्ञ के शुभारंभ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

Updated at : 23 Mar 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय रामधून यज्ञ के शुभारंभ को लेकर निकाली भव्य कलश शोभायात्रा

कलश शोभा यात्रा में दर्जनों घोड़ा एवं बाईक सवार कलश शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे.

विज्ञापन

बेलदौर. नगर पंचायत के स्थानीय सोनमाबासा में आयोजित तीन दिवसीय रामधुन यज्ञ के शुभारंभ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. जानकारी के मुताबिक सोमवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रियों की टोली खाली कलश लेकर शोभायात्रा के साथ रवाना हुई. इस दौरान जय श्री राम जय श्री राम के नारे से ईलाका गुंजायमान होता रहा. वहीं भव्य कलश शोभा यात्रा बेलदौर बाजार के विभिन्न गली मुहल्ले का परिभ्रमण करते नजदीकी जलश्रोत से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर निर्धारित रूट का भ्रमण करते शेरबासा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश की प्राण-प्रतिष्ठा किया. श्रद्धालुओं ने बताया कि सुबह आठ बजे 251 कुंवारी कन्याएं बाबा फुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर मंदिर का परिसर का परिभ्रमण करते कलश शोभा के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई. उक्त कलश शोभा यात्रा में दर्जनों घोड़ा एवं बाईक सवार कलश शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे. वहीं कुंवारी कन्याओं के लिए हर चौक चौराहे पर पानी एवं ठंडा शरबत की व्यवस्था की गई थी. आयोजक मंडली ने बताया कि रामधुनी यज्ञ में पांच मंडली भाग शिरकत कर रहे हैं. वहीं रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ बेलदौर नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी एवं वार्ड पार्षद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. वहीं रामधुन यज्ञ के शुभारंभ होने से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन