हाइवा के केबिन से हाथ पैर बंधी चार वर्षीय बच्ची को ग्रामीणों ने किया बरामद

चौथमथाना क्षेत्र के करूवा मदरसा के पास का मामला
चौथम. थाना क्षेत्र के करूवा मदरसा के पास मिट्टी लोड हाइवा के केबिन में हाथ पैर बांधकर रखी गयी चार वर्षीय बच्ची को बरामद किया गया है. जिस वक्त उस बच्ची को केबिन में देखा गया. उसका हाथ पैर बंधा हुआ था. मुंह में कपड़ा भी ठूंसे होने की बात बतायी गयी. बच्ची की पहचान करूवा निवासी अहमद अंसारी की 4 वर्षीय पुत्री साहिबा परवीन के रूप में हुई. बच्ची के भाई अब्दुल मन्नान ने बताया कि उक्त बच्ची को हाइवा के केबिन से बरामद किया गया. वहीं इस बात को लेकर घटनास्थल के पास सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गये थे. तथा हाइवा को जलाने तक की बात कर रहे थे. लेकिन लोगों ने ऐसा करने से रोक दिया. वहीं जिस हाइवा से बच्ची को बरामद किया गया. उसका नंबर एमएल07ए 9525 है. वह बांध निर्माण कार्य में लगा हुआ है. मौके पर उपस्थित हाइवा के ड्राइवर खगड़िया मथुरापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह रोज अपने गाड़ी को छोड़ शाम को घर चले जाते हैं, और ड्यूटी पर 8:00 बजे सुबह लौटते हैं. ड्राइवर ने बताया की लौटने से पहले केबिन में बच्ची को किसी ने बांध कर रख दिया था. ड्राइवर के द्वारा बात स्वीकार की गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची तथा बच्ची के परिजनों को आवेदन लिखकर देने को कहा गया है. लड़की के भाई के द्वारा थाने में आवेदन दिये जाने की बात कही गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




