ePaper

6 लाख रुपये लूट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 30 Nov 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
6 लाख रुपये लूट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

दिन-दहाड़े ई-रिक्शा पर सवार चौथम निवासी सज्जन मस्करा के पुत्र आशुतोष मस्करा से बदमाशों ने पिस्टल सटाकर 6 लाख रुपये लूट लिया था.

विज्ञापन

महेशखूंट. एचपी गैस एजेंसी राजधाम के समीप सड़क पर ई-रिक्शा पर बैठे युवक से छह लाख रुपये लूट में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि जमीन बेचकर ई-रिक्शा से घर जाने के दौरान राजधाम के समीप बदमाशों ने रुपये लूट लिया था. घटना बीते 28 जुलाई 2025 की बताई जा रही है. दिन-दहाड़े ई-रिक्शा पर सवार चौथम निवासी सज्जन मस्करा के पुत्र आशुतोष मस्करा से बदमाशों ने पिस्टल सटाकर 6 लाख रुपये लूट लिया था. घटना के बाद कांड संख्या 117/25 थाना में दर्ज किया गया था. पुलिस ने तीन बदमाशों को पहले भी इस मामले में गिरफ्तार किया था. जिसमें गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र छोटू कुमार, विपिन यादव के पुत्र रबिन कुमार, अजय यादव के पुत्र राजन कुमार तथा गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मेराज के पुत्र मो. रफीक को घर से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन