ePaper

जेल के समीप प्रतिबंधित 30 लीटर कोडिन सिरप के साथ चार गिरफ्तार, 3 लाख रूपये बरामद

Updated at : 04 Jan 2026 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
जेल के समीप प्रतिबंधित 30 लीटर कोडिन सिरप के साथ चार गिरफ्तार, 3 लाख रूपये बरामद

चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप का खरीद-ब्रिकी कर रहा है.

विज्ञापन

मंडलकारा के समीप एसटीएफ के सहयोग से स्थानीय पुलिस को मिली सफलता

साहेबपुर थाना क्षेत्र का तीन व चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के लोहियानगर का है कारोबारी

खगड़िया. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के जेल के समीप एसटीएफ व स्थानीय पुलिस के सहयोग से 30 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरफ बरामद किया गया. कारोबार में संलिप्त तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. तस्कर के निशानदेही पर तीन लाख रूपये बरामद किया गया. पुलिस ने तस्करी में शामिल युवक के पास से एक चार चक्का वाहन जब्त किया है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडलकारा के समीप कुछ व्यक्तियों द्वारा चार पहिया वाहन से प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप का खरीद-ब्रिकी कर रहा है. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते ही मौके पर पहुंच गयी. जेल रोड में रेलवे ढ़ाला की तरफ से चार चक्का वाहन बलेनो कार बीआर10ए-जे8890 गाड़ी आ रही थी. गाड़ी को रोकवाया गया तो गाड़ी में बैठे तीनों तस्कर भयभीत हो गए. पूछताछ के दौरान आशंका हुआ तो गाड़ी की चेकिंग की गयी. बलेनो कार से 30 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप बरामद हुआ.

बेगूसराय का है तस्कर

पुलिस ने मौके से तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के योगेन्द्र साह के पुत्र लक्ष्मण कुमार, रघुनाथपुर गांव निवासी व्यास राय के पुत्र राजा कुमार व चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी स्व. शिवदानी पासवान के पुत्र चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को कारोबार में संलिप्त थाना क्षेत्र के उमेश पासवान के पुत्र बिट्टु कुमार का नाम बताया. पुलिस ने तस्कर बिट्टु के घर छापेमारी की तो उसके घर से 2 लाख 99 हजार 800 रूपये नगद बरामद हुआ. लेकिन, बिट्टु घर से फरार था. पुलिस ने सभी तस्कर के विरूद्ध थाना में एनडीपीएस एक्ट की तहत कांड संख्या 01/2026 दर्ज कर लिया. फरार तस्कर के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी में चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरूण कुमार झा सहित पुलिस बल मौजूद थे.

जेल के समीप से तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मंडलकारा के पश्चिमी चार दिवारी के समीप से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाईकिल से परमानंदपुर की तरफ से शराब लेकर आ रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडल कारा के पश्चिमी चार दिवारी के समीप से शराब कारोबारी लोहिया नगर निवासी स्व. गजाधर पासवान के पुत्र दिनेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से 1.8 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब तस्कर के विरूद्ध चित्रगुप्त नगर थाना में कांड संख्या 02/2026 दर्ज कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर के पास बीआर34-बी 0563 बाइक को भी जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों पर लगे प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

चार दिनों में चित्रगुप्त नगर पुलिस को मिली दूसरी सफलता

चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत पदभार लेते ही एक्शन में दिख रहे हैं. नए साल से ठीक एक दिन पहले पटेल चौक स्थित आर्यावर्त होटल के कमरे से छापेमारी कर गांजा तस्कर मड़ैया थाना क्षेत्र के जयकृष्ण भगत के पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया था. तस्कर के पास से 27 किलो गांजा बरामद किया गया. जिसका कीमत लगभग 13.50 लाख रूपये बताया गया. बीते 31 दिसंबर को पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 बजरंग बली स्थान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चार चक्का वाहन से 200 ग्राम स्मैक (हीरोइन) के साथ गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी शशि यादव के पुत्र सौरभ कुमार, परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी दिवाकर प्रसाद यादव के पुत्र रूपक कुमार व सलारपुर निवासी सियाराम यादव के पुत्र परमानंद यादव को गिरफ्तार किया गया था. तीनों तस्कर टाटा हैरियर गाड़ी से हीरोइन का खैप पहुंचाने जा रहा था.

तस्कर हो गया हाइटेक, होटल में ठहरना व चार चक्का वाहन से पहुंचाता है खेप

बीते चार दिनों में आधे दर्जन से अधिक प्रतिबंधित नशीली पदार्थ के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से कीमती चार चक्का वाहन व होटल में रूकने के दौरान युवक को गिरफ्तार किया है. रविवार को गिरफ्तार गांजा तस्कर चार चक्का वाहन से मंडल कारा खगड़िया खेप पहुंचाने आया था. इसी दौरान पुलिस को भनक लग गयी. पुलिस ने मंडलकारा के समीप से चार चक्का वाहन बलेनो कार पर बैठे तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. बीते 31 दिसंबर को पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 बजरंग बली स्थान के समीप से तीन तस्कर को टाटा हैरीयर कार से हीरोइन का खेप पहुंचाने के दौरान गिरफ्तार किया था. इस अवैध कारोबार में अधिकांश युवा वर्ग शामिल हैं. चाहे शराब, गांजा, स्मैक, हथियार तस्करी हो या अन्य आपराधिक गतिविधि युवा ही शामिल होते हैं. युवा जल्द अमीर बनने के चक्कर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं. चकाचौंध की दुनिया में अपनी इच्छा पूरा करने के लिए गलत कदम उठा रहे हैं.

वैकल्पिक नशे के रूप में कोडीन युक्त कफ सिरप का युवा कर रहे इस्तेमाल

शराब पीने और बिक्री पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्रिय है. शराब के शौकीन शराब नहीं मिलने पर नशे के वैकल्पिक नशीला पदार्थ का इस्तेमाल करने का आदी हो गए. इसमें दवा के रूप में प्रयोग होने वाली कोडीन युक्त कफ सिरप, गांजा, स्मैक का उपयोग कर रहे हैं. युवा आसानी से छिपाकर सुनसान जगहों पर सेवन करते हैं. गांव व शहर के गली, नाले व कचरे के ढ़ेर व सुनसान जगहों पर कप सिरप की बोतलें फेंकी मिल जाती है. इससे जाहिर होता है, जिले में कप सिरप धड़ल्ले से मिल रही है. नगर थाना क्षेत्र के मुर्गा मंडी, रेलवे केबिन ढ़ाला हाजीपुर, बखरी बस स्टैंड, संसारपुर,सन्हौली आदि जगहों पर नशेले पदार्थ के कारोबार सक्रिय हैं, जो एक कॉल पर होम डिलेवरी उपलब्ध करा देते हैं.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन