चोरी का आरोप लगाकर पीट पीटकर युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 28 Mar 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी का आरोप लगाकर पीट पीटकर युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बेला नौबाद गांव में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी पुनीता कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नौबाद गांव में चोरी का आरोप लगाकर एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी पुनीता कुमारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है. लिखित आवेदन में पीड़िता ने अपने गांव के ही मनोज शर्मा, रणवीर शर्मा, जंगल शर्मा व सार्जन शर्मा को नामजद आरोपित बनाते हुए निर्मम हत्या कर देने का आरोप लगाया है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताया कि मृतक पति जय कृष्ण कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं थी उसका इलाज भागलपुर से करवाया जा रहा था. वहीं बीते 26 मार्च की देर रात को मेरे पति कृष्ण कुमार आवश्यक काम को लेकर घर से बाहर निकला. लेकिन नामजदों ने उसे पकडकर पहले बुरी तरह पीटा इससे आरोपितों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सरिया को गर्म कर उनके शरीर को दागा गया एवं गला में फंदा डालकर निर्मम हत्या कर बेला नौबाद गांव के अंबेडकर चौक पर फेंक दिया. उक्त युवक की हत्या के बाद से सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं, पुलिस इसके गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी कर रही है. उक्त घटना से पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, घटना के दूसरे दिन भी मृतक व इनके रिश्तेदारों के घर चुल्हा नहीं जला व गांव में मायुसी छाई हुई है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि युवक की हत्या मामले में चार लोगों को नामजद आरोपित बनाते प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर संदिग्ध ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन