अवैध खनन मामले में अज्ञात के खिलाफ चौथम थाना में प्राथमिकी दर्ज
निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया गया है.
खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी चौथम. थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार बागमती नदी के किनारे अवैध खनन हो रहा था. जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ. अब मामले में खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बड़ी कार्रवाई की है. खनन निरीक्षक के आवेदन पर चौथम थाना में अज्ञात खनन माफिया असामाजिक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. थाना में दिए आवेदन में खनन निरीक्षक सपना कुमारी ने बताई कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि चौथम थाना क्षेत्र के नवादा घाट के आसपास अवैध खनन कर ढुलाई की जा रही है. जिसका निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया गया है. इससे सरकार के राजस्व को 66 लाख का नुकसान हुआ है. साथ ही सरकारी काम में बाधा डालने का कार्य किया गया. इधर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मंगलवार की दोपहर एक बजे बताया कि खनन निरीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










