भूमि विवाद को लेकर मारपीट, महिला जख्मी

विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोग घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडी से मारपीट कर जख्मी कर दिया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव में मारपीट हुई है. मारपीट में कैंजरी पंचायत के गवास बिंद टोली निवासी स्व. तेतर शर्मा के 52 वर्षीय पत्नी ललिता देवी ने जख्मी हो गई. पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर कहा कि गांव के ही प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों ने जमीन पर गाय का गोबर फेंकने आया था. विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोग घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि सूचक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




