ePaper

मड़ैया बाजार में फर्जी डॉक्टर कर रहे हैं मरीजों का इलाज, होगी कार्रवाई

Updated at : 09 May 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
मड़ैया बाजार में फर्जी डॉक्टर कर रहे हैं मरीजों का इलाज, होगी कार्रवाई

मड़ैया बाजार में फर्जी डॉक्टर कर रहे हैं मरीजों का इलाज, होगी कार्रवाई

विज्ञापन

पसराहा. थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरालतीफ पंचायत के मड़ैया बाजार में फर्जी तरीके से संचालित क्लिनिक को सील कर दिया गया था. इसके बावजूद क्लिनिक में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि जनता हेल्थ सेंटर को बीते 11 दिसंबर 2024 को सील कर दिया गया था. इसके बावजूद राजू कुमार नामक व्यक्ति द्वारा बीते चार माह से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज करने का वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो का पुष्टि नहीं करता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अप्रशिक्षित डॉक्टर द्वारा मरीजों को दवा की पर्ची दी जा रही है. मरीजों से दौ सौ रुपये फी वसूली जा रही है. लोगों ने बताया कि राजू कुमार पहले कंपाउंडर था. अब खुद का क्लिनिक चला रहा है. उसने एक और अप्रशिक्षित कंपाउंडर रख लिया है. दोनों मिलकर मरीजों का इलाज करता है. जनता हेल्थ सेंटर के आगे पाइप और पानी टंकी की दुकान है. वहीं अंदर इलाज किया जा रहा है. मालूम हो कि बीते 11 दिसंबर को डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने परबत्ता प्रखंड के कई हेल्थ सेंटरों पर छापेमारी की थी. टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ कशिश राय, अंचल अधिकारी मोना गुप्ता और ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के अधिकारी शामिल थे. मड़ैया बाजार के चन्द्रकला एक्स-रे सेंटर, जनता हेल्थ सेंटर और सान्वी हेल्थ सेंटर की जांच की गयी थी. चन्द्रकला एक्स-रे सेंटर के पास वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर सील कर दिया गया था. जनता हेल्थ सेंटर में राजू कुमार मरीज का इलाज करते मिला था. संचालक से दस्तावेज मांगा गया था, लेकिन वह भी वैध कागजात नहीं दिखा सका. सीएचसी प्रभारी डॉ काशिश राय ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जायेगी. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन