लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ प्रभात ने मरीज के किडनी से एक साथ निकाला आठ पथरी, बचाई जान
किडनी की स्थिति को देखते हुए डॉ प्रभात कुमार ने किडनी के पथरी का सफल ऑपरेशन करने का प्लान बनाया.
खगड़िया. प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने मरीज के किडनी से एक साथ 8 पथरी का सफल ऑपरेशन कर जान बचाया. बताया जाता है कि भराट चेरखेड़ा, मोहराघाट निवासी 40 वर्षीय इतवारी सदा के दाहिने किडनी में पिछले दो साल से पथरी के कारण दर्द की शिकायत थी. होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक दवा खा खा कर थक गये थे. पेशाब से मवाद और बुखार की शिकायत होने लगी थी. तब वह शहर के जीवन केयर हॉस्पिटल में पेट पथरी किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात कुमार के पास पहुंचे. डॉ. प्रभात कुमार द्वारा जांच उपरांत पाया कि मरीज के दाहिने किडनी में एक साथ 8 पत्थरी है. जिसके कारण दाहिने तरफ की किडनी ना के बराबर काम कर रही है. ऐसे परिस्थिति में अमूमन खराब किडनी को सर्जरी कर के हटा देना पड़ता है. लेकिन किडनी की स्थिति को देखते हुए डॉ प्रभात कुमार ने किडनी के पथरी का सफल ऑपरेशन करने का प्लान बनाया. किडनी के सभी 8 पथरी को एक ही बार में सफल ऑपरेशन कर मरीज की जान बचायी. ऑपरेशन के बाद मरीज एवं मरीज का परिवार बहुत खुश होकर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए डॉ. प्रभात को यशस्वी होने का आशीर्वाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










