नशे की हालत में शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 12:01 AM
थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के डुमरी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत के डुमरी गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे की हालत में एक शराबी को गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान डुमरी गांव निवासी एस कुमार सहनी के रूप में हुई. वहीं गिरफ्तार शराबी से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त आरोपित शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे. इसकी सूचना परिजनों ने टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी को देकर मामले से अवगत कराया. वहीं सूचना पर तत्काल टोल फ्री नंबर पुलिस उक्त आरोपित के घर पहुंचकर नशे की हालत में उसे गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी के द्वारा एक शराबी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ कर पीएचसी में उसका मेडिकल जांच करवाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं मुखिया बिरेंद्र सहनी ने बताया कि उक्त आरोपित को न्यायालय से जमानत पर मुक्त कर दिया गया. उसे शराबबंदी का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










