ePaper

महेशखूंट,मानसी व खगड़िया रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों से किया संवाद

Updated at : 10 Sep 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
महेशखूंट,मानसी व खगड़िया रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, यात्रियों से किया संवाद

रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की

विज्ञापन

खगड़िया. सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने बुधवार को महेशखूंट,मानसी, खगड़िया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जानकारी लिया. वहीं रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता की जांच की. निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने नए फुटओवर ब्रिज के निर्माण, यात्रियों की आवाजाही में सुविधा की स्थिति, वेटिंग हॉल, शौचालयों की स्वच्छता और यात्री उपयोगिता, स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधाओं का स्तर, निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता की जांच की. डीआरएम ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियर को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे किया जाय. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों से भी संवाद किया. यात्रियों ने स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन