कर्मवीर छोटेलाल बाबू की 11 वीं पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों को कराया गया भोजन, वृद्ध के बीच वस्त्र का वितरण

श्यामलाल नर्सिंग स्कूल और मेडिकल कॉलेज को भूमि उपलब्ध करवाकर निर्माण करवाया.
खगड़िया. मंगलवार को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने पिताजी कर्मवीर स्व. छोटेलाल यादव की 11 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर बापू मध्य विद्यालय के बच्चों को खीर,पूड़ी, सब्जी, पुलाव तड़का आदि खिलाया गया. सर्वप्रथम सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, युवा व्यवसायी संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह, प्रभाकर झा, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, गांधी पार्क के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद सिंह, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, बबलू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र गुप्ता, समाजसेवी मंटू यादव, शंकर सिंह, राजकुमार यादव, कुंजबिहारी पासवान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया. राजद जिलाध्यक्ष ने आसपास के वृद्धजन को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, नागेन्द्र सिंह त्यागी, इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार द्वारा कुर्ता, धोती और जूता का वितरण करवाया. राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिताजी के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष आसपास के वृद्धजन को धोती, कुर्ता और जूता देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि कर्मवीर छोटेलाल बाबू श्यामलाल ट्रस्ट के ट्रस्टी रहते ट्रस्ट के असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमित किये भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर खगड़िया के बच्चों के लिए केंद्रीय विद्यालय, दो डीएवी स्कूल सीनियर विंग राजेंद्र नगर में एवं जूनियर विंग जेएनकेटी विद्यालय के पास और श्यामलाल नर्सिंग स्कूल और मेडिकल कॉलेज को भूमि उपलब्ध करवाकर निर्माण करवाया. उनके द्वारा शिक्षा के लिए किये गये कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




