ePaper

रोहियामा में आयोजित एक दिवसीय कबीर मत सत्संग में उमड़ी अनुयायियों की भीड़, कबीर रस में आनंदित होते रहे लोग

Updated at : 07 Sep 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
रोहियामा में आयोजित एक दिवसीय कबीर मत सत्संग में उमड़ी अनुयायियों की भीड़, कबीर रस में आनंदित होते रहे लोग

मानवो मानव अमृत श्रोता गम अर्थात मनुष्य का शरीर अमृत का संग्रह है.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में भादवी पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय कबीर मत सत्संग का आयोजन किया गया. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 8 बजे आठ बजे उक्त कबीर विचार वार्षिक उत्सव का शुभारंभ जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अनुयायियों ने कथा मंच का फीता काटकर किया. कथा मंच का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि भूषण सिंह, मत्स्यजीवी प्रखंड अध्यक्ष राम वरण चौधरी, भागलपुर मलखा के मुख्य वक्ता अरविंद प्रकाश आचार्य अध्यक्ष गोवर्धन कुमार, पूर्व पंसस गणेशी चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. सत्संग प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर सत्संग कथा का शुभारंभ किया गया. वहीं सत्संग के दौरान वहीं कबीर मत के मलखा विजय मंदिर के मुख्य वक्ता अरविंद प्रकाश आचार्य ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानवो मानव अमृत श्रोता गम अर्थात मनुष्य का शरीर अमृत का संग्रह है. इसलिए ऐसे सागर रुपी महासागर का जोरदार स्वागत करिए, मनुष्य का जीवन एक झाड़ू के समान होता है, झाड़ू जब तक बंधन में रहते हैं हर गांव घर चौराहे के कचरा को साफ कर देते हैं किसी कारन वस झाड़ू का बंधन टूट जाए वह झाड़ू कचरा बन जाता है. जबकि इस संसार में जितने भगवान का पदार्पण हुआ देवता दानवों ने अपनी अपनी हक की लड़ाई लड़ी. वहीं कोई धनुष चलाया, कोई त्रिशूल चलाया, कोई शेर पर सवार होकर के शस्त्र चलाया, प्रभु श्री राम आए धनुष चलाया, कृष्णा आए सुदर्शन चक्र चलाया, दानवों ने खड़ग चलाया. लेकिन इस संसार में जब सदगुरु कबीर आए उन्होंने कोई अस्त्र-शस्त्र नहीं चलाया. वही जात-पात का कर्मकांड का विरोध के साथ कहकर अपने विचार देकर संसार के प्राणियों को सत्य मार्ग दिखाकर प्रेरित करके इस संसार से चले गए. आज के दिन में जिन्होंने कबीर साहब के वाणी को समझा है उसकी जिंदगी अंधकार से प्रकाश में चला गया. इसलिए हर मानव को सत्संग करना चाहिए. जिससे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन