कोरेक्स तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पनसलवा गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र कृष्णदेव सिंह के रूप में की गई
बेलदौर. थाना क्षेत्र के डूमरी पंचायत के पनसलवा गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोरेक्स तस्कर को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार आरोपित से पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पनसलवा गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र कृष्णदेव सिंह के रूप में की गई. विदित हो कि शराबबंदी के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्रों में सूखा नशा का उपयोग काफी बढ़ गया है इसके कारण छोटे-छोटे बालक सुख नशा का आदि हो गया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नशेड़ी व नशा के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है. किसी भी सूरत में ऐसे आरोपित पुलिस के नजरों से बच नहीं सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




