केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन

केंद्र सरकार व उनके मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस और विपक्ष पैनिक क्रिएट कर रही है.

विज्ञापन

खगड़िया. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया. रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. जिला कांग्रेस कार्यालय से विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने एनएसी रोड, स्टेशन रोड, राजेन्द्र चौक से होते हुए रेलवे फ्लाई ओवर के रास्ते समाहरणालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सरकार विरोध नारे लगाए. प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका. वक्ताओं ने कहा कि जनता गैस के लिए सुबह से दोपहर तक लाइन में लगी है. केंद्र सरकार व उनके मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस और विपक्ष पैनिक क्रिएट कर रही है. कही गैस की कोई कमी नहीं है. लेकिन कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ धारदार आंदोलन करेगी. मौके पर प्रदेश कांग्रेस जिला प्रभारी मनोज शर्मा व डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान, जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस नेता शोभाकांत चौधरी, अजीत शर्मा, सुभाष रत्न, राजीव कुमार रंजन, जनार्दन यादव, लाली किन्नर, फिरोज आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यकारी नगर अध्यक्ष एकलव्य पटेल, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र चौरसिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता राजा गुप्ता, फूलचंद्र यादव, चंदन कुमार यादव, नीरज कुमार, विवेकानंद सिंह, प्रभात कुमार धर्मवीर, मनीष सिंह, विपिन शर्मा, दीपक यादव, छोटू यादव, गुलशन यादव, वीर प्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन